केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू: पैदल मार्ग खोलने का काम तेज, दोपहर तक चालू हो सकती है यात्रा

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू: पैदल मार्ग खोलने का काम तेज, दोपहर तक चालू हो सकती है यात्रा

By Mansi | September 15, 2026 | 39 Views

जनपद में मंगलवार सुबह धूप के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग से मलवा हटाने का कार्य जारी है वहीं द्वितीय चरण की हेली सेवाएं आज से विधिवत शुरू हो गई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में जखोली तहसील में सर्वाधिक 28 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि ऊखीमठ में 10 एमएम वर्षा हुई।

रुद्रप्रयाग तहसील में बारिश दर्ज नहीं हुई। सुबह जनपद का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Sponsored Advertisement
Website & SEO Developer

केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं शुरू

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां यात्रा को आंशिक रूप से रोका गया है। यात्रियों की आवाजाही स्थिति सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित किए जाने के बाद सुचारू की जाएगी। वहीं केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं आज से शुरू हो गई हैं।