महेश भट्ट ने कहा कि चंपावत के लोगों ने पुष्कर धामी जैसा नेतृत्व राज्य को दिया है और यह नेतृत्व एक दिन निखर कर देश का नेतृत्व बनेगा। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में तीसरी विजय के लक्ष्य के लिए जुटने का आह्वान किया। पार्टी के अनुसार चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से यह ज्वाइनिंग हुई। इनमें नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष नारायण लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन गोविंद सिंह बोहरा, विभिन्न नगर निकायों के सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और छात्र नेता शामिल हैं।
लोहाघाट क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा में आए। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा और सांगठनिक कार्यपद्धति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार उन्हें संगठन व चुनावी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।


